भूस्खलन की चपेट में आई 22 वर्षीय महिला का दूसरे दिन मलबे में दबा मिला शव

--Advertisement--

Image

चौपाल, 12 अगस्त – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के नागरिक उपमंडल चौपाल की माटल पंचायत के गांव कुजवी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। बीते रोज वीरवार को लैंडस्लाइड होने से बगीचे की रखवाली कर रही महिला की दबने से मौत हो गई। हालांकि इसकी पहले किसी को भी भनक नहीं लगी। जब शाम को महिला घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई।

दूसरी सुबह मालूम पड़ा कि जहां पर महिला बगीचे की रखवाली करने अक्सर बैठा करती थी वहां पर लैंडस्लाइड हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की सहायता से खुदाई शुरू की।

इसी बीच मलबे से शुक्रवार सुबह महिला का शव बाहर निकाला गया। महिला की पहचान अंकिता (22) निवासी लखनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। यहां पर मृतक महिला का परिवार जोगिंदर सिंह के पास रहता था।

सूचना मिलने के बाद पंचायत के उप प्रधान राकेश सधामटा, समाजसेवी नरेंद्र पांटा, वार्ड सदस्य राजेंद्र चौहान,  राकेश चौहान, चेत राम, रमेश चंद और मस्तराम सहित अनेक स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता की। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनो 10 हज़ार रुपये की फ़ौरी राहत प्रदान की गई है।

उधर, चौपाल के एसडीएम चेत सिंह ने इस घटना पर अपना दुख प्रकट करते हुए बताया कि बरसात के कारण कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से काफी नुकसान हुआ है और कई सड़कें भी अवरुद्ध है।

प्रशासन द्वारा सभी सड़कों को क्रमवार खोल दिया जाएगा उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान नदी-नालों से दूर रहने और अति आवश्यक होने पर ही सफ़र करने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...