कुल्लू, 16 फरवरी – अजय सूर्या
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन हो रहे हादसों से कई लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। ताजा घटनाक्रम कुल्लू जिला से सामने आया है, जहां एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के ढूंखरा के समीप एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में गाड़ी (DL10CH-9276) करीब 50 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में एक पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया है।
पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई (PGI) रैफर किया गया है।
मृतक युवक की पहचान आसिफ (24) पुत्र मोहमद इकबाल निवासी बी–64 विजय विहार फेस–1 रोहणी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, जबकि घायल युवक की पहचान मुरसलीन सैफी पुत्र रहीसुद्दीन सैफी ए-48 बिजत बिहार, फेस-1, रोहिणी सेक्टर-7, दिल्ली 110085 के तौर पर हुई है।
उधर, पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

