भाषा विभाग द्वारा शिव मंदिर बैजनाथ में भजन संध्या का आयोजन

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – बर्फू

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा गत सायं प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार बैजनाथ भावना शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस भजन संध्या में चंगर संस्कृति मंच तलवाड़ (लम्बागांव) के कलाकारों एवं भजन गायकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मंदिर में आ रहे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं ने भी भजन संध्या का आनन्द लिया।

जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

स्थानीय वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार शक्ति चंद राणा ने अपनी दो पुस्तकें पहाड़ी हिमाचली लोकगीत तथा कविता संग्रह मुख्यातिथि को भेंट की तथा एक कहानी संग्रह जिला भाषा अधिकारी को भेंट किया।

इस कार्यक्रम में मंच कलाकार एवं गीतकार जोगिन्द्र राणा, ओम प्रकाश प्रभाकर  और चंगर संस्मरण के कलाकारों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुतियां दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...