हिमखबर डेस्क – व्यूरो रिपोर्ट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भाली में एनएसएस के सौजन्य से नशा के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ,शिक्षकों व द्रोणाचार्य महाविद्यालय से आए हुए प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस दौरान नशे के खिलाफ हाथों में कई श्लोगन लिए छात्रों ने जागरूकता को लेकर नारे भी लगाए। भाली स्कूल से शुरू हुई रैली ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए स्कूल में आकर रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों से लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
वहीं प्रधानाचार्य डॉ राहुल देव ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागृति आती है और उन्नति की राहें तैयार होती हैं। नशा वो समस्या है जो किसी व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ परिवार व समाज को हर स्तर पर नुकसान पहुंचाता है। इससे आगे बढऩे की राहें बंद होती हैं।

नशे की लत मेंं फंसे परिवार के किसी सदस्य के कारण हर किसी को परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि हर किसी को नशे की बुरे परिणामों से रूबरू करवाया जाए ताकि युवा नशे से दूर रहकर नशा मुक्ति जीवन जीते हुए परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया।जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा को सुंदर डिजाइनों को हाथों पर बनाया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ राहुल देव, एनएसएस इंचार्ज करनैल सिंह, विजय राणा, राम सिंह, प्रमिला, शारिरिक शिक्षक बलवीर सिंह, किरण देवी, प्रवीण कुमारी सहित द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रशिक्षु अध्यापक व समस्त छात्र मौजूद रहे।

