प्रदेश के कई भागों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ऊना में लगातार जारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। करीब 100 कनाल जमीन पर आलू की फसल तबाह गई है।
ऊना – अमित शर्मा
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ऊना में लगातार जारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। करीब 100 कनाल जमीन पर आलू की फसल तबाह हो गई है। कई घरों व स्कूल भवनों में पानी घुस गया है।
प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। जिले की खड्डों में अत्यधिक पानी आने के बाद सोमभद्रा नदी उफान पर है। ऊना को पंजाब के होशियारपुर से जोड़ने वाला घालूवाल पुल खतरे की जद में आ गया है। इसको देखते हुए पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
अब वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग हरोली-रामपुर पुल से की जा रही है। पंजवार, गगरेट, पंडोगा और घालूवाल में नदी के किनारे खतों में लगाई गई आलू की फसल तबाह हो गई है। बारिश से टौणीदेवी एनएच दलदल में तबदील हो गया है। स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

