ज्वाली – अनिल छांगु
विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन आने वाला ज्वाली – नगरोटा सूरियां मार्ग हवाल तथा थप्पल में भूस्खलन के कारण बन्द हो गया।
सुबह करीबन साढ़े चार बजे दोनों जगहों पर ल्हासे गिरे, जिससे वाहन दोनों तरफ फंस गए। स्कूली बसें न जाने के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए।

हवाल में चंडीगढ़-पठानकोट बस फंस गई। सवारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अध्यापकों सहित अन्य विभागों में कार्यरत कर्मी भी कार्यालयों में नहीं पहुंच पाए।

इसके अलावा ज्वाली – 32 मील मार्ग भी घमिरतल के पास ल्हासा गिरने के कारण बन्द हो गया है। इसके अलावा पठानकोट – मंडी नेशनल हाइवे भी 32 मील के पास ल्हासा गिरने से पिछले तीन दिन से बन्द पड़ा है।

