भारी बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, किसानों की सरकार से गुहार, ऊपरी क्षेत्र के बागवानों की तर्ज पर मिले उचित मुआवजा

--Advertisement--

भारी बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, गेंहू की 70% फसल तबाह, किसानों की सरकार से गुहार, ऊपरी क्षेत्र के बागवानों की तर्ज पर मिले उचित मुआवजा.

नूरपुर – स्वर्ण राणा

हाल ही हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। इस ओलावृष्टि ने पूरी तरह पककर तैयार हुई गेंहूँ की फसल को तबाह कर दिया है। इस भारी तबाही का शिकार नूरपुर क्षेत्र की कोपड़ा, भटका, ओन्द, सदवां, सुलयाली पंचायते सबसे ज्यादा हुई है।

किसानों की माने तो उनकी 70%फसल ख़त्म हो चुकी है और जो बची है उसे भी जल्द नहीं समेटा गया तो वो भी खत्म हो जायेगी। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जल्द सरकार विभागीय अधिकारियों को भेजकर तबाह हुई फसल का आंकलन करे और उन्हें उचित मुआवजा मिले ताकि वो अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

इनकी माने तो ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से जब सेब और अन्य फसलों के नुकसान पर सरकार मुआवजा देती है तो उसी तर्ज पर निचले क्षेत्र के किसानों को भी सरकार मुआवजा दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...