भारत-श्रीलंका टी20: 12 घंटे में बिक गए दोनों मैचों के सस्ते टिकट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका टीम के मध्य होने वाले टी-20 मैच के सस्ते टिकट करीब 12 घंटे में ही बिक गए।

रात 12 बजे तक 750 रुपये के टिकट वाला ईस्ट स्टैंड बुक हो चुका था। दोपहर करीब 10 बजे तक दूसरे स्टैंड को भी बिक्री के लिए बंद कर दिया गया। भारत-श्रीलंका के बीच दोनों टी-20 मैचों के लिए एचपीसीए प्रबंधन ने दो स्टैंड सस्ते टिकटों को बिक्री के लिए खोले थे।

जानकारी के अनुसार पेटीएम पर शनिवार शाम करीब छह बजे भारत-श्रीलंका टी-20 मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हुई। रात करीब 12 बजे तक 750 रुपये की सस्ते टिकटों का ईस्ट स्टैंड बुक हो गया।

सस्ते टिकटों की बिक्री के लिए रखे गए वेस्ट स्टैंड पर बिक्री होती रही। सुबह करीब 10 बजे तक इस स्टैंड पर भी टिकटों की बिक्री बंद हो गई। दूसरी ओर, 1000 रुपये से अधिक मूल्य के टिकट अभी भी पेटीएम पर ऑनलाइन बिक रहे हैं।

1000 रुपये से अधिक के टिकट अभी भी उपलब्ध

पेटीएम पर अभी भी 1000 रुपये से अधिक मूल्य के टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पेटीएम पर 1000, 1500, 2500 और 7500 रुपये के टिकटों की बिक्री अभी भी चल रही है, जबकि 750 रुपये के सस्ते टिकटों की बिक्री बंद हो चुकी है।

सुमित शर्मा, सचिव, एचपीसीए के बोल

भारत-श्रीलंका के मध्य होने वाले टी-20 मैचों के टिकट पेटीएम पर ऑनलाइन बिक रहे हैं। 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के तहत टिकटों की बिक्री की जा रही है। इस बार टिकटें पहले के मुकाबले कम हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...