भारत-श्रीलंका टी20: कन्या पूजन के बाद धर्मशाला में शुरू होगा मैच

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चौकों-छक्कों की बरसात से पहले मंत्र और श्लोक गूंजेंगे। यह पहला मौका है जब किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन होगा। कन्या पूजन 26 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच से पहले होगा। एचपीसीए प्रबंधन ने मैच से पहले मैदान में बारिश के देवता इंद्रुनाग की विशेष पूजा और कन्या पूजन करने का फैसला लिया है।

26 फरवरी को एचपीसीए प्रबंधन मैदान में देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना करेगा। इसके बाद कन्या पूजन कर भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान किए गए अपने प्रण को पूरा करेगा। पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के लिए एचपीसीए प्रबंधन ने देवता इंद्रुनाग मंदिर खनियारा के पुजारी से संपर्क किया है।

विपिन शर्मा, पुजारी भगवान इंद्रुनाग मंदिर खनियारा के बोल

एचपीसीए प्रबंधन ने इस बार पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की है। देवता इंद्रुनाग ने भी आशीर्वाद दिया है। पुजारी के माध्यम से भगवान ने कहा है कि हो सकता है कि मैं देखने आऊं, लेकिन उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। एचपीसीए प्रबंधन ने भी 26 फरवरी को मैच से पहले मैदान में कन्या पूजन करने के लिए मुझे बुलाया है।

अवनीश परमार, कोषाध्यक्ष, एचपीसीए के बोल

मैच से पहले मैदान में विशेष पूजा और कन्या पूजन किया जाएगा। यह फैसला भारत-साउथ अफ्रीका के मध्य हुए मैच के दौरान लिए गए प्रण को निभाने के चलते लिया गया है। 

प्रशंसक नहीं ले पाएंगे सेल्‍फी या आटोग्राफ

कोविड-19 महामारी के कारण इस बार सभी खिलाड़ियों बायोबबल में रखा गया है और सभी खिलाड़ी व उनसे जुड़ा स्टाफ भी बायोबबल के दायरे में रहेगा। ऐसे में खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से न तो टीका लगा व न ही टोपी पहनाकर स्वागत होगा और न ही भीड़ उनके समक्ष जा सकेगी व न ही क्रिकेट प्रेमी अपने चहेते खिलिड़ियों के साथ खड़े होकर सेल्फी ले सकेंगे।

कोविड-19 प्रोटोकाल के चलते इस बार यह सभी प्रतिबंधित रहेगा। बड़ी बात तो यह है कि धर्मशाला के पर्यटन स्थल व दार्शनिक स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैच की थकान उतारने के चले जाते थे वहां भ्रमण व व्यंजनों का आनंद लेते थे। लेकिन अब की बार ऐसा नहीं हो सकेगा।

खिलाड़ियों को रहना होगा रेडिसन होटल में

खिलाड़ियों की कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए होटल रेडिसन में ही रहना होगा। भारत व श्रीलंका के खिलाड़ी यहीं पर रहेंगे। इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। होटल स्टाफ को भी बायोबबल के दायरे में रखा गया है। अभी भारत व श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ उनके स्वजनों के साथ आने की पुष्टि नहीं है। हालांकि पूर्व में धर्मशाला में हुए मैचों में खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्‍नी व मित्र साथ आते रहे हैं। लेकिन अभी तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं है।

यह बोले, एचपीसीए के निदेशक

एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते इस बार खिलाड़ी बायोबबल में होंगे, इसलिए पारंपरिक हिमाचली स्वागत नहीं हो पाएगा। जिस होटल में खिलाड़ियों को ठहराया जा रहा है उसका स्टाफ भी बायोबबल के दायरे में रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...