भारत में कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा पर रोक, तनाव के बीच मोदी सरकार का सख्त एक्शन

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

खालीस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या पर कनाडा के आरोपों पर भारत ने सख्ती दिखाई है। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लगाए आरोपों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त कदम उठाए हैं।

इसी कड़ी में भारत ने कनाडा के नागिरकों के लिए भारत में वीजा सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। ऑपरेशन कारणों का हवाला देते हुए इसे अगले आदेशों तक निलंबित किया गया है।

निलंबन के यह आदेश आज से लागू हो गए हैं। बीएलएस इंडिया वीजा एप्लीकेशन सेंटर ने भारतीय मिशन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ऑपरेशनल कारणों से 21 सितंबर, 2023 से कानाड के नागरिकों के लिए भारतीय वीजा सेवाओं को निलंबित किया जाता है। इससे पहले भारत ने एक्शन लेते हुए कनाडा के वरिष्ठ राजदूत को पांच दिन में देश छोडऩे का आदेश दिया था।

बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूंडो ने आरोप लगाया है कि कनाडा के नागरिक और खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता है। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

यही नहीं, भारत सरकार ने पिछले कल ही कनाडा जाने वाले लोगों के लिए यह एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि कनाडा में डिप्लोमैट्स और भारतीय समुदाय के लोगों पर हमले की घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने ऐंटी इंडिया एजेंडा का विरोध किया था। इसलिए भारतीय लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे स्थानों पर जाने से बचें या फिर न ही जाएं, जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।

कनाडा ने की शांति की अपील

कनाडा सरकार ने देश में सुरक्षा खतरों को लेकर भारत द्वारा जारी किए गए यात्रा परामर्श को खारिज करते हुए कहा कि यह दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है और उसने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। यह बयान कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता की हत्या को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक विवाद के बीच आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...