भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल शाहपुर के चनगर क्षेत्र की बैठक लज में संपन्न हुई

--Advertisement--

Image

लंज, निजी संवाददाता

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल शाहपुर के चनगर क्षेत्र की बैठक लज में संपन्न हुई। इस बैठक में जिला के अध्यक्ष मनजीत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने धानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात सुनी। क्षेत्र के 18 बूथों पर 15-15 किसान प्रहरी बनाने की योजना बनाई गई व सभी कार्यकर्ताओं की प्रत्येक बूथ की जिम्मेदारी तय की गई।

जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कहा कि किसान मोर्चा आने वाले समय में मंडल में किसान परहेरियो के सम्मेलन करेगा।हर बूथ पर बनाए गए किसान प्रहरी केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की किसानों के हित में बनाई गई योजनाओं का घर-घर किसानों तक पहुंचाने का काम करेंगे। ताकि हर किसान इसका लाभ ले सके।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों की जो समस्याएं हैं उनको सरकार तक पहुंचाने का भी किसान मोर्चा काम कर रहा है। शान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कहा कि मिशन रिपीट 2022 में किसान मोर्चा जिला कांगड़ा चारों विधानसभा क्षेत्रों में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया आज की इस बैठक में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जोगिंदर कटोच महामंत्री नवीन ठाकुर प्रवेश कुमार उपाध्यक्ष गिरधारी लाल कृष्ण कौड़ाल सचिव ओंकार चंद संजीव धीमान सुरेश कुमार नरेंद्र बालकृष्ण इत्यादि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...