भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की एक और टनल तैयार, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया उद्घाटन

--Advertisement--

Image

श्रीनयनादेवी- सुभाष चंदेल

हिमाचल और पंजाब को जोडऩे वाला रेललाइन भानुपल्ली-बिलासपुर की सुरंग-पांच का गुरुवार को विधिवत रूप से उद्घाटन कर दिया गया। अर्थात सुरंग के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ा गया। चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सोनी ने सुरंग का उद्घाटन किया। सुरंग की लंबाई लगभग 700 मीटर है और अब इसके दोनों सिरे आपस में जुड़ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन एक महत्वकांक्षी योजना है और इस प्रोजेक्ट को अब लेह तक सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से भी इसे काफी अहम माना जा रहा है तथा हिमाचल के लोगों का यह काफी पुराना सपना है, जो अब साकार होता नजर आ रहा है। प्रोजेक्ट में अभी तक सात सुरंगों पर कार्य चल रहा है, जिसमें से पांच सुरंगें पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि दो का काम शेष है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...