
मंडी-नरेश कुमार
सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में आज जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाली गई यह पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में बरछवाड से नवाही तक निकाली गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करवाने के लिए शुरु की गई है। कुलदीप राठौर ने अपनी पदयात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार है, भ्रामक प्रचार कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं वह सही नहीं है ।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से बेशक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है लेकिन उनका अगला लक्ष्य 2022 का है ऐसे में वह जश्न मे न रहकर लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन चुनाव क्षेत्रों में कांग्रेस हार रही है वहां का दौरा करेंगे और लोगों के बीच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार को कहा कि 2022 का सपना कांग्रेस का सपना ही रह जाएगा इस पर उन्होंने कहा कि सपने वो देखते है जो सोते है और हम जागे है तभी जनता के बीच जा रहे है।
