
ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा
ज्वालामुखी भाजपा संगठन के कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र के अधिकारियों को निकम्मा कहने पर विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन के जिम्मेदार लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी के अंग होने के बावजूद वे सरकार और प्रशासन के विरुद्ध इस तरह की गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं, जिससे ना केवल पार्टी संगठन की छवि पर असर पड़ रहा हैl बल्कि सरकार पर भी आक्षेप लग रहा हैl
विरोधी दलों को उंगली उठाने का मौका मिल रहा हैl उन्होंने लूथान गौ सेंचुरी के बारे में की जा रही बयानबाजी पर हैरानी जताते हुए कहा कि वे लोग बयान बाजी कर रहे हैंl जिन्होंने आज दिन तक 1 रुपया भी गोवंश की सेवा के लिए या उनकी रक्षा के लिए खर्च नहीं किया हैl
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई दानी सज्जन अपनी नेक कमाई से दान दे रहे हैं और गो सेंचुरी मे गऊ माता की सेवा कर रहे हैंl परंतु कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए तथ्यों के विपरीत जाकर अपने ही पार्टी संगठन और सरकार की फजीहत करने में लगे हुए हैंl जो अत्यंत दुखदाई और निंदनीय हैl
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ज्वालामुखी में मौजूद हैं, वे हफ्ते में दो बार गो सेंचुरी लूथान में जा रहे हैं और वहां पर पशुओं को बराबर चारा पेयजल और उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा हैl जो पशु वहां पर मर रहे हैंl वह प्लास्टिक का कचरा खाने की वजह से बीमार हो रहे हैं और कई पशुओं की मौत हुई हैl परंतु इसे राजनैतिक रंग देकर कुछ लोग वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक हैl जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है l
