भाजपा ने चारों संसदीय क्षेत्रों में उतारे आईटी योद्धा

--Advertisement--

Image

भाजपा ने प्रभारी, सह संयोजक, कार्यसमिति सदस्य व जिला संयोजक किए नियुक्त।

शिमला- ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने आईटी विभाग के संयोजक अनिल डढवाल की तरफ से चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी, सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 17 संगठनात्मक जिलों के संयोजक नियुक्त किए हैं। इसके तहत आईटी प्रदेश सह संयोजक का जिम्मा मनोज रत्न एवं सुशील राठौर को सौंपा गया है।

संसदीय क्षेत्र शिमला से शुभांकर सूद, मंडी से कमल ठाकुर, हमीरपुर से अमन डोगरा व कांगड़ा से अधिराज सूद को संसदीय क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों में आदर्श, विशाल उपमन्यु, अमित कुमार, तुषार, मेघ सिंह, दुनी चंद, विशाल कौंडल, लोकिंद्र, नवकरण बोरिस, संजय शर्मा, महिंद्र ठाकुर, ऋषि शर्मा, शैलेंद्र सिंह राणा, प्रकाश ठाकुर, शुभम ठाकुर, विक्रम मट्टू, विनय कुमार व महासू देव शर्मा को तैनाती दी गई है।

संगठनात्मक जिला आईटी संयोजकों में शिमला से प्रभात शर्मा, महासू से अमित चौहान, सोलन से चरण यादव, सिरमौर से विकेश तोमर, कुल्लू से आशीष, मंडी से निशांत शर्मा, सुंदरनगर से दीपराज कपूर, लाहौल-स्पीति से कुंगा, किन्नौर से कृपाल शोम, देहरा से सुशील राणा, हमीरपुर से जग सिंह ठाकुर, ऊना से कर्ण वीर राणा, बिलासपुर से प्रीत ठाकुर, चम्बा से दीपक कालिया, नूरपुर से विजय जरियाल, पालमपुर से पवन चौधरी व कांगड़ा से अक्षय शर्मा को तैनाती दी गई है।

सभी जिला संयोजकों को 7 दिनों के भीतर जिला और मंडल स्तर पर टीम का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...