भाजपा की सरकार सिर्फ शिलान्यास तक ही सीमित: मनकोटिया

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

जल शक्ति भवन का मंडल कार्यालय के भवन का शिलान्यास हुए 4 महीने का समय हो गया, लेकिन सरकार एक भी ईंट नही लगवा पाई। इस सरकार को सिर्फ शिलान्यास करने ही आते हैं। यह आरोप जसवां परागपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कांग्रेसी नेता सुरिंद्र मनकोटिया ने लगाए हैं। मनकोटिया ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ शिलान्यास करने तक ही सीमित होकर रह गई है।

साथ ही उन्होंने जसवां परागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे तो दूसरे ही दिन मंडल कार्यालय का भवन शुरू करने की बात करते थे, लेकिन लगता है कि उन्हें भी सिर्फ बातें ही बनाना आता है। मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही सत्ता में आने पर जल शक्ति विभाग मंडल भवन के कार्यालय का कार्य शुरु करवाएगी।

उन्होंने कहा कि परागपुर को उपतहसील से तहसील का दर्जा भी हमारी ही सरकार देगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री हैं, बावजूद इसके वे अपने अपने विस क्षेत्र में एस.डी.एम. कार्यालय खुलवाने में नाकाम रहे हैं, जबकि उप चुनाव फतेहपुर में तो मंत्री महोदय कई तहसीलों को खुलवाने की बात सार्वजनिक मंचों से करते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...