भाजपा की मंत्री जगह जगह झूठे आश्वासन देकर अपने नाम के फट्टे लगाने व जनता को गुमराह करने में व्यस्त

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चंगर क्षेत्र के पंचायत हाचक्किया के धारकलां, छांव गाँव ठाना, पंचायत परगोड़ के ठेहड़, चलाई गांव और ठेहड़ पंचायत के ठाना गाँव में बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी तथा अन्य जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत जनता के बीच जा कर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।

पठानिया ने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत विधानसभा शाहपुर हल्के की जनता का भरपूर साथ मिल रहा है और जहाँ जहाँ जनजागरण अभियान में जनता के बीच गए बहा बहा जनता अपने दुखदर्द सांझा कर रही है। इस बक्त जनता बढ़ती महँगाई से त्रस्त है। युवा बढ़ती विरोजगारी से तंग है। आम जनमानस इस बक्त अपनी मूलभूत सुविधाओं से ही बंचित हैै। लेकिन सरकार को जनता से कोई लेना देना नही है।

इस बक्त भाजपा की मंत्री अपने नाम के फट्टे लगाने में मस्त है। जो सभी कार्य आज तक पूरा हो कर जनता को सुबिधा प्रदान कर देने चाहिए थे लेकिन शाहपुर की बिधायक मंत्री की जनता को सुखसुविधा देने की सोच ही नही है। बल्कि वोट हथियाने के अब अंतिम समय मे जनता को जगह जगह झूठे आश्वासन दे कर गुमराह किए जा रही है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है।

अब शाहपुर की जनता सब समझ चुकी है। 2022 में शाहपुर हल्के की जनता कांग्रेस बिधायक बनाने के लिए इंतजार कर रही है। चंगर क्षेत्र की जनता की चार साल में भाजपा मंत्री ने कोई सुध नही ली और अब 2022 के चुनावों के मध्य नजर देखते हुए जनता को धोखा देने के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार दुआरा स्वीकृत योजनाओं के ही शिलान्यास किये जा रहे है।

जनता पूछ रही है कि अब ये कार्य कब पूरे होंगे जब कि सरकार के 8 महीने बचें है।इससे साफ दिख रहा है कि मंत्री जनता को गुमराह करने में लगी है‌

इस मौके पर सुरजीत राणा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, चंगर क्षेत्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,पूर्व प्रधान बिद्याप्रकाश,जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर,तिलक राज प्रधान ,हेमराज प्रधान,सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,तम्मना पंचायत समिति,श्यामा गुलेरिया, विक्रम राणा, कैप्टन सिमर सिंह,अशोकभारती,ॐ प्रकाश गुलेरिया, चंगर युवा कांग्रेस आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...