भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराब

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यलय रैत में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की उपस्थिति में शाहपुर युवा कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया बिशेष रूप से मोजूद रहे। इस बैठक में बढ़ती महँगाई, रोजमर्रा खाने पीने की चीजो में अप्रत्याशित मूल्य बृद्धि, बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ अहम मुद्दे रहे। प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया ने कहा की इन मुद्दों पर युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराब करेगी।

अमित पठानिया ने कहा कि 14 दिसम्बर 2021 को प्रदेश भर के युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराब करेगी क्योंकि वहरी, गूंगी सरकार को युवा कांग्रेस जगाने का काम करेगी क्योंकि आज प्रदेश का हर बर्ग आज इस घमंडी सरकार से तंग आ चुका है। और जनता की सुनाई नही हो रही है। अमित पठानिया ने कांग्रेस पार्टी के हाइकमान शीर्ष नेताओं का धन्यवाद करते हुए इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जो फैसला 70 साल से ऊपर के नेताओ को टिकट न देने के फैसले से युवा नेताओ को प्रदेश ओर देश में नेतृत्व करने से क्रांति आएगी। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ओर प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री का तहदिल से धन्यवाद किया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के युवा कांग्रेस ने इस भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराब करेगी ।और कांग्रेस पार्टी भी युवा कांग्रेस का पूरा साथ देगी। आज इस भाजपा की सरकार में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। ओर आज जो प्रदेश का बर्ग अपने हक की अबाज़ उठा रहा है तो उस पर लाठी चार्ज करवा कर अत्याचार कर रही है। इस पर युवा आज संघर्ष करने के लिए मजबूर हो चुका है। प्रदेश का युवा इस लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहा है।युवा वर्ग हर तरफ से परेशान है।

इस अबसर पर युवा शाहपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार,विपुल पटाकू,हितेष चौधरी, जागीर सिंह, अनुराग शर्मा,अक्षय कुमार,दिनेश कुमार बिबनेश राणा आदि समस्त युवा साथी मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...