भाजपा किसान मोर्चा की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नूरपुर में हुई सम्पन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नूरपुर में सम्पन हुई जिसमे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एंव कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश बबली से उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष चमन डडवाल, जगदेव ठाकुर,  भाजपा मंडल नूरपुर के अध्यक्ष कुलदीप पाठक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुटलाडिया, प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर रामेश्वर परमार, रविंद्र गुलेरिया,कांगड़ा -चंबा आईटी सेल और सोशल मिडिया प्रभारी जुगल किशोर  ।

इस अवसर पर किसान प्रहरी बनाने का लक्ष्य रखा और विस्तारिक योजना पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एंव हि प्र कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली ने कहा कि प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचेगा और हर किसान बूथ पर 15 किसान प्रहरी नियुक्त किए जाएंगे जो इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे साथ ही लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।

मिशन 2022 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बने उसके तहत भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सरकार कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ जिन पात्र लोगों को नहीं मिला है उसे इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा व इसमें इन योजनाओं के लिए बजट में भी दोगुना वृद्वि की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का भी प्रयास है कि इन योजनाओं का लोगों को लाभ मिले और कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से भी इस बारे चर्चा की गई ताकि इन योजनाओं का लोगों को लाभ मिले।उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत देश के लगभग 9 करोड़ 80 लाख लोगों के खाते में साल में 6 हजार रुपए डाले जाते है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसानों के हित मे कई योजनाएं शुरू की है और प्रदेश में 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बने इसके लिए नूरपुर में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक कर विस्तृत चर्च की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...