भाजपा किसान मोर्चा कांगड़ा ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद।

--Advertisement--

Image

शाहपुर: अँशुल दीक्षित

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कांगड़ा के अध्यक्ष मनजीत कुमार ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार माननीय जयराम ठाकुर ने किसानों व बागवानों की मांग को पूरा करते हुए सेब व अन्य फलों के समर्थन मूल्य में ₹1 की वृद्धि करके एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

इससे पहले आज तक कभी भी समर्थन मूल्य में ₹1 की वृद्धि नहीं हुई ।अगर हुई है तो सिर्फ 25 – 50 पैसे ही। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा समर्थन मूल्य में की गई एक रुपए वृद्धि से किसानों व बागवानों को काफी लाभ मिलेगा और भारतीय जनता पार्टी को आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में भी इसका अवश्य लाभ मिलेगा।

जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कहा कि किसान मोर्चा जिला कांगड़ा मुख्यमंत्री माननीय जयराम ठाकुर जी द्वारा किसानों , बागवानों के हित में किए गए इस निर्णय का स्वागत व धन्यवाद करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...