धर्मशाला राजीव जसबाल
कोरोना महामारी की लड़ाई में सरकार व प्रशासन के सहयोग के लिए अब समाज के स्वयंसेवी भी सामने आ रहे हैं। इस जंग को जीतने में कोई वित्तीय सहयोग कर रहा है तो कोई अपने सामर्थ अनुसार कोरोना की लड़ाई के लिए जरूरी सामग्री भेंट कर रहा है।
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने भी समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया को अपनी ओर से 500 मास्क, 10 पीपीई किट्स तथा 20 लीटर सैनेटाइजर भेंट किए।
इस मौके पर नगर निगम के महापौर ओंकार नेहरिया ने इस सहयोग के लिए भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें सिर्फ सरकार व प्रशासन पर ही निर्भर नही रहना है, बल्कि अपने सामर्थ्य के मुताबिक सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह से अन्य लोगों को भी इस महामारी को हराने में सरकार व प्रशासन की मदद को आगे आना चाहिए।
वहीं भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नेहरिया ने कहा कोरोना महामारी की इस जंग में उनकी तरफ से यह छोटा सा योगदान है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह अपने सामथ्र्य के मुताबिक इस तरह का सहयोग करते रहेंगे, ताकि कोरोना की इस लड़ाई को जीता जा सके।