शिमला – रजनीश ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। लगातर महिलाओं से छेड़छाड़ और यौन शोषण किया जा रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का है। यहां पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
जानकार के अनुसार, शिमला का यह मामला है। भाभी ने अपने देवर के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि देवर ने अपनी ही भाभी को अश्लील वीडियो भेजे। पीड़िता ने शिमला के महिला थाने में देवर के खिलाफ शिकायत दी है।
पुलिस ने फिलहाल, विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला शिमला के शोघी क्षेत्र में रहती है जबकि उसका आरोपी देवर दिनेश भागटा शिमला के रोहड़ू में रहता है। आरोपी के भाई की मौत हो चुकी है और आरोप है कि फेसबुक पर उसने अपनी भाभी को अश्लील वीडियो और गंदी बातें भी लिखी हैं,
शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है जल्द शिकायतकर्ता का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू करेगी। इसके आधार पर साक्ष्य जुटाए जाएंगे और फिर आरोपी दिनेश भागटा को थाने तलब किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आरोपी घर पर ही होता है, जबकि महिला शिमला में रहती है। शिकायतकर्ता महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने IPC की धारा 509 और धारा 61 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की और बताया कि महिला ने शिकयत की है मामले में जांच की जा रही है।

