
लुधियाड़, शिबू ठाकुर:
आज गांव लुधियाड़ के महावीर युवक मंडल के द्वारा अपने गांव के कोने- कोने को सैनिटाइज किया गया। लोगों के घरों में जाकर गांव के प्रत्येक घर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे कि उचित मूल्य की दुकान, पंचायत घर ,मंदिर को भी आज पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया .
इस महामारी में युवाओं के द्वारा अपने गांव को बचाने के लिए यह अथक प्रयास किए गए। वर्तमान समय में जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे वहां पर युवा मंडल के सदस्य आगे आकर फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
इस कार्य कार्य में महावीर युवक मंडल प्रधान युवा समाजसेवी रतिक्ष कुमार, बीडीसी सदस्य जोगिंदर सिंह उफ शिपू जरियाल, युवा उप-प्रधान ब युवक मंडल के सदस्य अभिषेक बाघ विशेष योगदान रहा .
साथ ही साथ युवा मंडल के सदस्य राहुल चौधरी,आयुष कौडल, सतनाम ठाकुर, अंशु ने मिलकर गांव को सैनिटाइज किया।
