
भलाड, शिबू ठाकुर
भलाड जौंटा में आज दोपहर के करीब दो बजे के बाद आसमान पर बादल छाने शुरू हो गए और ओलों के साथ साथ झमाझम बारिश हुई, जिसने खेतों को पानी से भर दिया। बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर उत्पन्न हो गई है।
जिससे किसान अपनी मक्की की फसल आसानी से खेतों में बीज सकेंगे । दूसरी और ओलावृष्टि से बागवानों की कमर को तोड़ कर रख दिया है।
बारिश ना होने से सब्जियां भी पीली पड़ने शुरू हो गई थी। भले ही लोगों को आज गर्मी से राहत मिली है । बही दूसरी तरफ जंगल में आग लगने से पशु-पक्षियों की काफी जाने जा रही थी बारिश होने से जंगली जानवरों के लिए बारिश संजीवनी के रूप में उभरी है। बारिश होने से पशु पक्षियों को काफी राहत मिली है।
