
हारचकियाँ, राजेश
भरूपलाहड़ पंचायत में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। साथ ही शिव शंकर रामलीला कमेटी का गठन भी किया ।
इस दौरान श्री राम द्वारा पापी रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। पंचायत प्रधान हरनाम सिंह ने कहा कि रामलीला के मंचन से हमें भगवान श्री राम की विभिन्न लीलाओं का ज्ञान मिलता है।
उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व से हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का भी संदेश मिलता है। इस कार्यक्रम में महाकाल युवा मंडल भरूपलाहड़ का विशेष सहयोग रहा । इस मौके पर पंचायत के काफी लोग मौजूद रहे।
