भरमौर में कार के नदी में गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग                                                                   

भरमौर-चम्बा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ बताया जा रहा है। सुबह लोगों ने जब एक कार को रावी नदी में गिरे हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय आल्टो कार (एचपी 48-9560) में 2 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दाउद पुत्र यूसुफ मुहम्मद निवासी मोहल्ला हरदासपुरा व घायल व्यक्ति की पहचान साहिल पुत्र राजू निवासी मोहल्ला पक्का टाला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दाउद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल साहिल को मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। हादसे के क्या कारण रहे, फिलहाल पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं भरमौर प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...