भरमौर के मोठू लडोगी में आग की भेंट चढ़ा दोमंजिला मकान

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

भरमौर की दूरदराज की बड़ग्राम पंचायत के तहत आने वाले मोठू लडोगी गांव में दोमंजिला मकान राख हो गया जबकि तीसरे घर के बरामदे को भी नुक्सान पहुंचा है। वहीं अन्य घरों को आग से बचाने में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की।

जानकारी के अनुसार जीत सिंह तथा नंद लाल पुत्र पूर्ण चंद के दोमंजिला मकान के कुल 4 कमरे आग की भेंट चढ़ गए जबकि कंचन के घर को भी नुक्सान हुआ है।

गनीमत रही कि यह अग्निकांड शाम के समय हुआ। इस समय सभी गांववासी अपने-अपने घरों में ही मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया और पूरे गांव को जलने से बचा लिया।

बता दें कि जनजातीय क्षेत्र में सर्दियों में पशुओं के लिए चारे का जो भी भंडारण लोग करते हैं, उसे घरों के अंदर ही रखते हैं और ये अक्सर अग्निकांड का कारण बनते रहे हैं।

घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। आग कैसे लगी, इस बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...