भरमाड़ में दो युवकों से 1.64 चिट्टा बरामद 

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

पुलिस थाना ज्वाली के तहत मामून पंजाब से भरमाड़ की ओर से आ रहे मंगलवार देर शाम को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो  युवकों से चिट्टा बरामद करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दो युवक मामून से भरमाड़ की ओर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे।

वहीं नारकोटिक्स टीम ज्वाली द्वारा हरनोटा फाटक के पास नाका लगाया हुआ था।इसके दौरान मोटरसाइकिल पर सवार इन युवकों को रूकने के लिए नारकोटिक्स टीम ने कहा परन्तु वह भागने की कोशिश करने लगे और पुलिस ने उनका पीछा करते हुए दोनों मोटरसाइकिल सवारों को दबोच लिया !

इसके बाद जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो उनके पास 1.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया !युवकों की पहचान रोहित कुमार सुपुत्र सोहन लाल गांव कनयाट पंचायत ढसोली व दूसरा युवक विक्की सिंह सुपुत्र अर्जुन सिंह पंचायत ढसोली के रुप में हुई है। इसके उपरांत नारकोटिक्स टीम ज्वाली ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है !

इनमे से एक युवक 2019 पहले भी इसी मामले मैं पकड़ा गया था !यह युवक पंजाब से चिट्टा लेकर आ रहे थे ।जिसकी पुष्टि डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...