भयानक हादसा: सड़क से अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला जिला के उपमंडल राेहड़ू के अंतर्गत आती गवास पंचायत के शेलापानी नामक स्थान पर एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा दो दिन पहले हुआ है, जिसका पता मंगलवार को उस समय चला जब स्थानीय लोगों ने कार को नाले में गिरा हुआ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए संदासु अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार शेलापानी के पास आल्टो कार (एचपी 10ए-7609) अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में 45 वर्षीय प्रमोद माल्टू निवासी गांव सैंजी तहसील रोहड़ू व जिया लाल पुत्र रूप लाल निवासी गांव चंन्डियारा तहसील करसोग की माैके पर ही माैत हाे गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा 31 अगस्त की देर रात को पेश आया है। हादसे की जानकारी 2 सितम्बर को मिली है।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान के बोल 

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...