भटियात: शादी समारोह में शरीक होने वाले पांच लोग कोरोना संक्रमित, इलाके में दहशत का माहौल

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता- अनिल संबियाल

भटियात के मोरनु गांव में शादी समारोह में शरीक होने वाले पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वीरवार को दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। ये दोनों महिलाएं मोरनु गांव में शादी में शामिल हुई थीं। इसके चलते शुक्रवार को एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शादी समारोह में शरीक होने वाले लोगों के सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के जरिये कोरोना जांच की। इनमें पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

संक्रमितों में 18 वर्षीय लड़की समेत 7, 10,12 और 11 वर्षीय बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होमआइसोलेट कर दिया है। अब इन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगी। शादी समारोह में शरीक होने वाले पांच लोगों के एक साथ कोरोना संक्रमित निकलने से विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। इसलिए उन्हें कोविड केयर सेंटर की बजाय होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, एक कोरोना मरीज ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 12 पहुंच गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने यह जानकारी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...