
भटियात – अनिल संबियाल
गौरतलब हो कि जिला चम्बा के स्वास्थ्य विभाग के खण्ड समोट की ग्राम पंचायत काथला में शनिवार 4 जून को हैल्थ सब सेंटर बन्द पाया गया ।
मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने गुप्त तौर पर मीडिया को इस सब सेंटर को बंद होने बारे जानकारी दी।
लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हफ्ते में यह हैल्थ सब सेंटर सिर्फ चार दिन ही खुलता है । बह भी दोपहर 12 बजे बन्द हो जाता है ।
लोगों की जानकारी के बाद जब मीडियाकर्मियों ने अपना रुख काथला सब सेंटर की ओर किया तो बाकया ही लोगों की जानकारी सही पाई गई ।
हैल्थ सब सेंटर के दरबाजों पर ताले लटके हुए पाये गए । फीमेल हेल्थ वर्कर के साथ , साथ आशा वर्कर भी ड्यूटी से गैरहाजिर पाये गए।
दूसरी तरफ भबन की टूटी हुई सुरक्षा दीवार भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है । टूटि हुई सुरक्षा दीवार के निचे 50 मीटर गहरी खाई है ।
दूसरी और भबन के साथ एक रॉ मेटीरियल टैंक के दो चैम्बर के ढक्कन नहीं लगे हुए हैं । और यह ढकन पिछले कई सालों से खुले पड़े हुए हैं ।
जिसमें की कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है । कभी भी कोई छोटा बच्चा बुढा टैंक में गिर सकता है ।
क्षेत्र के बुदीजिबिओं का कहना है कि स्वास्थ्य बिभाग के उच्चाधिकारियों को इसमें कड़ा संज्ञान लेना चाहिए ।क्योंकि ये सवास्थ्य कर्मी लाखों रुपये सरकार से ढकारतें हैं । फिर भी डयूटी में यह लापरवाही कैसे?
महिला स्वास्थ्य कर्मी काथला के बोल
उधर इस बारे जब महिला स्वास्थ्य कर्मी काथला पुनिया देवी से दुरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि मैं अचानक तबीयत खराब होने की बजह से न आ सकी । और आशा वर्कर क्यों नहीं आई मुझे नहीं पता है ।
चिकित्सा अधिकारी खंड समोट के बोल
इस संदर्भ में जब चिकित्सा अधिकारी खंड समोट सतीश फोतेदार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मुझे पता चला है । अगर ऐसा पाया जाता है तो कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाई जायगी।
