भटियात: बलाना पंचायत के बासा ओंतली में भारी बारिश से गिरा मकान

--Advertisement--

Image

भटियात – अनिल संबियाल

जिला चम्बा के भटियात की ग्राम पंचायत बलाना के तहत बासा ओंतली में भारी बारिश के कारण मकान गिरने का मामला सामने आया है।

घटना के दौरान मकान में मौजूद परिवारिक सदस्यों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई है। हालांकि मकान के क्षतिग्रस्त होने से किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान ढ़हने से घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया है।

बचे हुए समान को प्रभावित परिवार ने बारिश के बीच निकाल कर पड़ोसी के घर में शरण ली है। लगातार दो दिन से भारी बारिश के चलते मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

जानकारी के अनुसार बलाना पंचयात के बासा ओंतली में भारी बारिश के चलते बूटा राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
रविवार शाम 7:00 बजे के करीब जब यह हादसा हुआ तो घर में सात सदस्य मौजूद थे।

जब कुछ गिरने की आवाज आई तो सभी लोग बाहर को भागे, देखते ही देखते स्लेटपोश मकान जिम्मीदोज हो गया। सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।

मौके पर बलाना पंचायत के प्रतिनिधि भी पहुंच गए हैं। राजस्व विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने हिमाचल सरकार व प्रशासन से इस मुश्किल घड़ी में शीघ्र ही रहने की व्यवस्था और हर संभव मदद की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...