भटियात उपमंडल में अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया जारी

--Advertisement--

अब तक हटाए जा चुके हैं 10 अवैध कब्जे-एसडीएम भटियात

भटियात – अनिल संबियाल

भटियात उपमंडल के अंतर्गत इन दिनों सरकारी भूमि पर किए गए अबैध कब्जों / निर्माण को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी (ना) भटियात पारस अग्रवाल द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि उपमण्डल भटियात में जितने भी अबैध कब्जाधारियों के खिलाफ राजस्व अदालत द्वारा वेदखली के आदेश पारित किए गए हैं, उन सभी के द्वारा किए गए अबैध कब्जों को हटाया जा रहा है।

इस कड़ी में अब तक उपमण्डल भटियात की तहसील चुवाड़ी के 2 अबैध कब्जे नगर पंचायत चुवाड़ी में व एक मलूण्डा गांव में अबैध कब्जों को हटाया जा चुका है।

तहसील सिहुन्ता के गांव डैंठा, सरोग, सिहुन्ता व समोट तथा उप तहसील ककीरा के ककीरा बाजार में 3 तथा नैनीखड में 1 अबैध कब्जा को उखाड़ा जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 10 अवैध कब्जों को हटाया जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...