भटियात:आइपीएच की टास्क फोर्स ने छापेमारी के दौरान दस लोगों की पाइपें की जब्त व पानी के कनेक्शन काटे

--Advertisement--

Image

भटियात, भूषण गुरुंग

आइपीएच विभाग के एसडीओ राजेश्वर शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत समोट , मोतला व धुलारा से उन्हें शिकायत मिली थी कि कुछ उपभोक्ता पेयजल का उपयोग सिंचाई व घरों के निर्माण कार्य के लिए कर रहे हैं तो विभाग द्वारा टॉस्क फोर्स टीम ने छापेमारी के दोरान दस उपभोक्ताओं से पाइपें जब्त कि गई।

 

जिन्होंने फिल्ड में जाकर ग्राम पंचायत समोट के गांव हार से प्रकाश चन्द , प्रभातो , अशोक कुमार , डुखर गांव के कमल दीप सिंह , ग्राम पंचायत मोतला से तिलक ,कुलदीप , ओमप्रकाश , सुगाडी गांव के डुमणु व ग्राम पंचायत धुलारा के ओम दत्त , पवन कुमार इन सब लोगों को पेयजल का उपयोग भवन निर्माण कार्य व सिंचाई करते हुए पकड़ा |

 

मौके पर ही दस आदमीयों की पाइपें जब्त कर ली हैं और उनके पानी के कनेक्शन अस्थाई रुप से काट दिए गए | अगर द्वारा से उन्होंने पेयजल का उपयोग भवन निर्माण या सिंचाई के लिए किया तो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी |

 

उन्होंने कहा अभी उनके जो बाकी के अनुभाग है जैसे कि सिहुन्ता, टुन्डी, गरनोटा व हटली है वहां पर भी टास्क फोर्स टीमों का गठन किया है। वो छापामारी कर रहे हैं और जैसे ही कोई उपभोक्ता अगर पेयजल का दुरपयोग करता पकड़ा गया तो मौके पर ही उनका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा|

 

पानी का उपयोग सिर्फ पीने के लिए ही करें न कि भवन निर्माण व सिंचाई के लिए करें। लेकिन फिर भी हमें यह शिकायत मिली है कि कुछ उपभोक्ता पेयजल का उपयोग चोरी से अनाधिकृत रूप से अन्य कार्यों के लिए कर रहे हैं जो कि ठीक नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि एक बार फिर से इस उपमण्डल के उपभोक्ताओं को चेतावनी देता हुए कि अगर पेयजल कि अगर पेयजल का दुरूपयोग करते कोई पकड़ा गया तो मौके पर ही उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि फिल्ड से कोई भी जो भी पेयजल से संबंधित शिकायत आती है या1100 पर कॉल करता या उनके निजी नंबर पर पेयजल संबंधित शिकायत करता है तो मैं व हमारे कनिष्ठ अभियंता हमेशा सचेत रहते हैं और मौके पर खुद जाकर शिकायतों का निपटारा करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...