भंजराडू: सीसीटीवी के तार काटकर बैंक में लगाई सेंध

--Advertisement--

Image

तीसा थाना प्रभारी ने जल्द शातिरों को पकड़ने का दावा किया है।

तीसा- धर्म नेगी

भंजराडूू स्थित स्टेट को आपरेटिव बैंक में रविवार रात शातिरों ने सेंध मारी। हालांकि, वे कैश चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शातिरों ने सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर बैंक में सेंध मारी। उन्होंने बैंक के दरवाजे का ताला तोड़ने से पहले सीसीटीवी के तार काट डाले। उसके बाद ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया लेकिन, वे बैंक के कैश लॉकरों को नहीं खोल पाए। इसके चलते शातिरों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

घटना का पता तब चला, जब सोमवार सुबह कर्मचारी बैंक खोलने के लिए पहुंचे। यहां मुख्य दरवाजे के टूटे ताले को देखकर कर्मचारी के होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस ने सबसे पहले बैंक में कैश का जायजा लिया। इसमें कैश सुरक्षित पाया गया। उसके बाद पुलिस ने शातिरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखनी चाही तो उसके तार कटे हुए मिले।

जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसमें मुंह पर कपड़ा बांध कर कुछ लोगों की रात को घूमते हुए फुटेज मिली है। उनकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

तीसा थाना प्रभारी ने जल्द शातिरों को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि भंजराडू में स्टेट को आपरेटिव बैंक में सेंधमारी करने वालों को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...