बड़ोह-होशियारपुर, नगरोटा-चंडीगढ़ के लिए बस सेवा को हरी झंडी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 09 अगस्त – राजीव जसबाल 

विधायक अरूण कुमार ने मंगलवार को बड़ोह में बड़ोह-होशियारपुर तथा नगरोटा-चंडीगढ़ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि प्रातः 8 बजे बड़ोह-होशियारपुर वाया बने दी हट्टी ,देहरा, भरवाई, गगरेट रूट पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी इससे बड़ोह तथा इसके आसपास की करीब दर्जन पंचायतों के लोगों को होशियार या पंजाब जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

वहीं एचआरटीसी बस सुबह 7.15 बजे नगरोटा से चंडीगढ़ वाया कंडी बड़ोह , ज्वाला जी, अंब, ऊना , नालागढ़, बद्दी, पिंजौर के लिए रवाना होगी इस रूट पर लंबे अरसे से लोगों द्वारा बस सेवा आरंभ करने की मांग उठाई जा रही थी जिसको पूर्ण किया गया है।

विधायक अरूण कुमार ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा परिवहन की बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...