ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने किया आनंद शर्मा की उम्मीदवारी का समर्थन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् काँग्रेस कमेटी शाहपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस हाईकमान द्वारा कांग्रेस के बरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को कांगड़ा-चम्बा लोक सभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत किया है।

पठानिया ने कहा कि आनंद शर्मा का एक लम्बा राजनैतिक संगठनात्मक अनुभव के साथ साथ पूर्व मे कांग्रेस द्वारा संचालित केन्द्र की सरकारों मे महत्वपूर्ण विभागो के केबिनेट मन्त्री के तौर पर कार्य करना गर्व का विषय रहा
है, उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी कांग्रेस कार्य कर्ता एकजुट होकर कार्य करेगे।

उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा को राजनीति का बहुत पुराना तजुर्बा है तथा इसी के चलते उन्होंने पूरे देश में अपनी साख बनाई है तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहकर हिमाचल के हितों को सर्वोपरि रखा है, यही उनकी पहचान है।

पठानिया ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चंबा कांगड़ा की इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालेगी तथा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि अब जुमले बड़ों के झांसे में प्रदेश की जनता नहीं आएगी।

काँग्रेस पार्टी ने कांगड़ा जिला की जनता को इतना मान सम्मान दिया कि नेशनल नेता कांगड़ा चम्बा का प्रत्याशी बना कर कांगड़ा चम्बा की जनता को मान सम्मान दिया है।

इससे पहले कांगड़ा की जनता को ध्यान में रख कर आनंद शर्मा ने केंद में पूर्व वाणिज्य एवं विदेश राज्य मंत्री रहते हुए कागड़ा जिला को फ़ैशन डिजाइनर इंस्टीट्यूट दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...