ब्लू शिप का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बिल्ली की प्रजाति का फुुर्तीला तेंदुआ संरक्षित वन्यप्राणियों की श्रेणी में शुमार है। बर्फ से लकदक पहाड़ इसके पसंदीदा स्थल हैं। हिम तेंदुओं का दीदार दुर्लभ है।

यदा-कदा तेंदुओं के बर्फ में मस्ती करते या विचरण करते वीडियो या तस्वीर सामने आ जाते हैं, तो वन्यप्राणी प्रेमियों को सुकून मिलता है।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लद्दाख से सामने आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिम तेंदुआ पहाड़ में शिकार का पीछा कर रहा है। ब्लू शिप का शिकार करते-करते तेंदुआ पहाड़ से नीचे गिर जाता है।

हवा में गोते लगाते हुए तेंदुए की फुर्ती देखते ही बनती है। दिलचस्प ये भी है कि शिकार समेत पहाड़ से नीचे गिरने के बावजूद भी तेंदुए की पकड़ ढीली नहीं होती और वह शिकार को मजबूत जबड़ों में जक़डे़ रखे है। इस खूबसूरत वन्यप्राणी के वीडियो को देखकर वन्यप्राणी प्रेमी खासे रोमांचित भी हैं।

बता दें कि वीडियो लद्दाख का है। जिसे कारगिल व लेह के बीच हाल ही में 13 मार्च को कैमरे में कैद किया गया है। यहां तेंदुआ अपने पसंदीदा ब्लू शिप का शिकार करते हुए नजर आ रहा है। वन्य प्राणी विशेषज्ञों की मानें तो ब्लू शिप का शिकार करने के बाद हिम तेंदुए को एक सप्ताह तक शिकार की आवश्यकता नहीं होती।

बता दे कि भारत में पूर्वी व पश्चिमी हिमालय हिम तेंदुओं के लिए अनुकूल हैं। हिमाचल के लाहौल स्पीति, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, सिक्किम व अरुणांचल प्रदेश में हिम तेंदुए पाए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...