ब्लाइंड मर्डर का नहीं मिला कोई सुराग, दस दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली

--Advertisement--

दस दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली, मृतका की शिनाख्त भी नहीं

चम्बा – भूषण गुरुंग

तीसा उपमंडल में महिला के ब्लाइंड मर्डर के मामले में दस दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली है। इतना ही नहीं अभी तक पुलिस मृतका को पहचान तक नहीं दिलवा पाई है। दस दिन बाद भी मृतका की पहचान व हत्यारों का कोई सुराग न लगने से ब्लाइंड मर्डर एक पहेली बनकर रह गया है।

उल्लेखनीय है कि करीब दस दिन पहले चंबा- तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के समीप नाले से महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। मगर मौके पर महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने घटनास्थल के हालातों व मौके पर जुटाए साक्ष्यों के आधार पर इसको लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

महिला की हत्या से पर्दा हटाने के लिए नुरपुर से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। इसी बीच 72 घंटे की अवधि पूर्ण होने पर पुलिस ने मृतका का मेडिकल कालेज चंबा में फोरेंसिक एक्सपर्ट की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया था।

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की जांच के दौरान महिला की पहचान व हत्यारों का सुराग लगाने का हरसंभव प्रयास किया। मगर अभी तक ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए कोई लीड नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए लगातार काम जारी है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतका को पहचान दिलवाने के साथ ही हत्यारों का पता लगाकर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। बहरहाल, तीसा उपमंडल में महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी फिलहाल पहेली बनकर रह गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...