
सरकाघाट, नरेश कुमार
उपमंडल सरकाघाट के निवासी तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य किशोर राणा ने बरच्छवाड के सात वर्षीय कृष ठाकुर सुपुत्र स्वर्गीय जितेंद्र (बब्बू) के इलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिवार को सौंपी है !
बता दें सात वर्षीय कृष ठाकुर ब्रेन ट्यूमर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है ! इस बालक के दादा प्रेम सिंह ठाकुर किसी समय में भाजपा मंडल सरकाघाट में उपाध्यक्ष और कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर अपनी खास पहचान बना चुके थे ! कुछ वर्ष पहले प्रेम सिंह ठाकुर का देहांत हो गया ! उसके कुछ समय बाद बेटे जितेंद्र ( बब्बू ) का भी देहांत हो गया ! यह परिवार आज बीमारी के जंजाल में फंस कर अपनी सारी जमा-पूंजी खर्च चूका है !
जब इस घटनाक्रम का पता किशोर राणा को चला तो वह खुद परिवार की सहायता के लिए उनके घर पहुंच गए ! किशोर राणा इस कोविड-19 में अब तक काफ़ी लोगों की सहायता कर चुके हैं ! इस मौके पर किशोर राणा खुद भी मौजूद रहते हैं ! इनके इस नेक कार्य को देखते हुए मुकेश राणा,मधू मोहन ठाकुर,नरेश कुमार, पुर्व प्रधान बरच्छवाड विजय कुमार ने काफ़ी सराहना की है।
किशोर राणा जो उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रोपडी के गांव से संबंध रखते हैं इनकी जीवनशैली की कहानी भी एक ग़रीब और मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है।
