ब्रेकफेल होने से एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 यात्री घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई।

नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी। हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। हालाँकि, बस की ब्रेक फेल होने पर चालक ने होशियारी दिखाते हुए बस को ढांक से लगा दिया। हादसे में बस में सवार 10 लोगों को चोटें आईं हैं, जिन्हें नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल लाया गया।

हालांकि, घायलों में एक-दो को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं, अस्पताल की एक्सरे मशीन की बैटरियां खराब होने के कारण सभी घायलों को एहतियातन टांडा भेज दिया गया है। नगरोटा अस्पताल में स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने घायलों का हाल जाना और उन्हें टांडा भेजने का इंतजाम किया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घायलों में चीडऩ के जगत राम, बाह की बिनता, चीडऩ की वन्दना, जमूला की माया, अनसोली की पूजा, बाह की साक्षी व विनता , जमूला की चंपा, धलूं का वंशु तथा दो वर्षीय बच्ची सारवी भी शामिल है।  हादसे में गंभीर घयलों को विधायक मैहरा ने अपनी गाड़ी में टांडा भेजा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...