ब्‍यास में मछली पकड़ने गए 33 वर्षीय युवक को सांप ने डसा, टांडा अस्‍पताल में मौत

--Advertisement--

Image

उपमंडल ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत अधवानी में एक 33 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद वीरवार की रात को आठ बजे के करीब घर से साथ लगती व्यास नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था।

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

उपमंडल ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत अधवानी में एक 33 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र प्रकाश चंद वीरवार की रात को आठ बजे के करीब घर के साथ लगती व्यास नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था।

रात एक बजे के करीब मछली पकड़कर वापस आए राजकुमार ने अपनी पत्नी को बताया कि उसे किसी जहरीली चीज ने काट लिया है तथा वो असहज महसूस कर रहा है। स्‍वजन उसे रात को ही सिविल अस्पताल जवालामुखी में ले आए, जहां डाक्टरों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल टांडा रेफर का दिया। राजकुमार की टांडा में शुक्रवार देर शाम को मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्‍वजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल ने मामले की पुष्टि की है कि कहा कि धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी टांडा पुलिस चौकी ने ज्वालामुखी पुलिस को दी थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल के लिए मृतक के घर पहुंची।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...