ब्यास नदी में मिला लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

जिला कुल्लू के रायसन में ब्यास नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। कुल्लू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार अखाड़ा बाजार की रहने वाली नंदिनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीते दिनों उसका पति विशाल मनाली से कुल्लू के लिए आया था लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि विशाल की गाड़ी कुल्लू में है और वह उसे छोड़कर कहीं चला गया है, ऐसे में उन्होंने कुल्लू पुलिस में भी विशाल के लापता होने के बारे में शिकायत दर्ज करवाई।

वहीं वीरवार शाम पुलिस टीम को सूचना मिली कि ब्यास नदी के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान विशाल शर्मा के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...