बैरियर लगा पैसे वसूलने पर मां-बेटे के खिलाफ केस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

कुठार-चंदरेड़ संपर्क मार्ग पर अवैध रूप से बैरियर लगाने के मामले में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। प्रशासनिक आदेशानुसार राजस्व, पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की निगरानी में मौके पर वास्तुस्थिति का जायजा लेकर जमीन की निशानदेही की गई।

इसमें सड़क रिसायतकालीन निकली। बहरहाल, पुलिस टीम मौके से लोहे के एंगल और चेन उखाड़कर अपने साथ ले गई। गौरतलब है कि कुठार से चंदरेड़ के लिए बने संपर्क मार्ग पर अवैध रूप से बिना अनुमति के सड़क के दोनों छोरों पर लोहे के एंगल और चेन लगाकर यहां से गुजरने वाले वाहनों से पचास से सौ रुपये का टैक्स वसूलने की प्रशासन के पास शिकायत पहुंची थी।

कर के विरोध में लाहड़ी, टिकरी, भलोड़ी और चंदरेड़ के गांववासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर उपमंडलाधिकारी नागरिक ने जमीन की पैमाइश करने के राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश जारी किए थे।

निर्देशों के तहत कानूनगो, पटवारी, पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की निशानदेही की। इस दौरान सड़क रियासतकालीन निकली।

थाना प्रभारी संजीव चौधरी के बोल

सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि अवैध रूप से जमीन पर बैरियर लगाकर कर वसूलने के मामले में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...