बैडमिंटन में हिमाचल की टीम की कप्तानी करेगी सिरमौर की लड़की

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

राजकीय उच्च विद्यालय चौकर की 9वीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी। U-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए वैष्णवी हिमाचल की टीम का नेतृत्व करेंगी। वैष्णवी की इस उपलब्धि से इलाके में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि वैष्णवी ने हाल ही में राज्यस्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था, जहां से उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ।

मुख्याध्यापक राज कुमार के बोल 

विद्यालय के मुख्याध्यापक राज कुमार ने इस अवसर पर छात्रा वैष्णवी को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय उनके प्रशिक्षक विकास भारद्वाज, माता-पिता और सभी अध्यापकों को जाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल वैष्णवी के लिए बल्कि पूरे विद्यालय और इलाके के लिए गर्व का क्षण है।

इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक प्रवीन, तुष्टि वर्मा, अरुण कुमार, राकेश, रमेश (PEM), सुर्दशन और श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने वैष्णवी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...