बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, नुरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के लिए होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

अस्सी पद किए गए हैं अधिसूचित, दसवीं, जमा दो है शैक्षणिक योग्यता

हिमखबर डेस्क

सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 80 पद अधिसूचित किए गए हैं, सिक्यूरिटी गार्ड के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बाहरवीं रखी गई है।

आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है , लम्बाई 168 सेंटीमीटर, भार 60 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच  होना चाहिए। इस साक्षात्कार हेतु केवल पुरुष आवेदक ही पात्र होगें  कम्पनी द्वारा रूपए 16500 रूपये से 19000 हजार प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने देते हुए बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल  प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में तैनाती दी जा सकती है। इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व् पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ

  • दिनांक 06.11.2023 को उप रोजगार कार्यालय, बैजनाथ,
  • दिनांक 07.11.2023 को उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर,
  • दिनांक 08.11.2023 को उप रोजगार कार्यालय, काँगड़ा,
  • व दिनांक 09.11.2023 को उप रोजगार कार्यालय,  नूरपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क भी कर सकते है। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...