बैजनाथ-पठानकोट NH पर कार खाई में गिरी, महिला की मौत, 3 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बैजनाथ-पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर टाशीजोंग जाने वाली सड़क पर 200 मीटर आगे एक कार खाई में लुढ़क गई, जिसमें 4 लोग सवार थे।

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु बैजनाथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार गत रात्रि गाड़ी में सवार लोग झिकली भेठ गांव से एक शादी समारोह से अपने गांव जंडपुर लौट रहे थे तो टाशीजोंग के पास चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी खाई में लुढ़क गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को बैजनाथ अस्पताल लाई जहां डाॅक्टर ने गोरजा देवी (36) पत्नी बहादुर सिंह निवासी जंडपुर को मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद के बोल 

डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...