बैंक में कार्यरत देहरा की 25 वर्षीय ज्‍योति की जोगेंद्रनगर में किराये के कमरे में संदिग्‍ध हालात में मौत

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

उपमंडल जोगेंद्रनगर में 25 वर्षीय कांगड़ा के देहरा की ज्योति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देहरा निवासी ज्योति जोगेंद्रनगर शहर में हिमाचल ग्रामीण बैंक की कर्मचारी बताई जा रही है, जो मकडैना गांव में किराये के कमरे में रहती थी। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है। रविवार को अवकाश होने के कारण देहरा निवासी ज्योति कमरे से बाहर नहीं निकली तो देर शाम स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो ज्योति का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल की अगुवाई में पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लिया। लोगों ने बताया कि दोपहर बाद ज्योति की स्वजन से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। थाना प्रभारी ने बतायता स्वजनों को ज्योति की मौत की सूचना दे दी है। आज सोमवार को उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम होगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

ज्‍योति के पिता विनोद शर्मा भी जोगेंद्रनगर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ज्‍योति परिवार में सबसे छोटी थी व बैंक में कार्यरत थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...