बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए छेड़ी मुहिम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए महिम छेड़ दी है। महासंघ के राज्य संयोजक श्रेय अवस्थी ने बताया कि उन्होंने कई निजी संस्थानों से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए संपर्क किया है और यह संस्थाएं बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए तैयार हो गई हैं।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला मंडी से कुछ बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी पढ़े-लिखे बेरोजगारों से अनुरोध किया है कि अगर वो अपने आसपास के क्षेत्र में रोजगार चाहते हैं तो उनसे संपर्क करें।

श्रेय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का युवाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं है और किस प्रकार राज्य की आमदनी आम आदमी को परेशान करके बढ़ाई जा सके उसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक हालत खस्ता हो चुकी है इसलिए उनके संगठन ने निजी क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने का बीडा उठाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...