बेरोजगार युवतियों को ब्यूटी पार्लर का मिला प्रशिक्षण, कटिंग टेलरिंग तथा मधु मक्खी पालन की ट्रेनिंग के लिए करें संपर्क

--Advertisement--

धर्मशाला, 30 दिसंबर – हिमखबर डेस्क 

पंजाब नंैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान धर्मशाला जिला कांगडा द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर एवं दस दिवसीय बांस-बैंत निर्मित करने निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभागियों का मागदर्शन करते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवाओं तथा युवतियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए बैंक की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है तथा पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से नियमित तौर पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर पंजाब नंैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान की निदेशक गरिमा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जिला कांगडा की 55 महिला प्रशिक्षणाथियों ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रशिक्षणार्थियों ने स्किल डेवलपमेंट के साथ जूट बैग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की है।

उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से शीघ्र ही दस दिवसीय डेयर फार्मिंग, तीस दिवसीय कटिंग टेलरिंग, दस दिवसीय मधुमक्खी पालन के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक गर्वमेंन्ट काॅलेज ओडिटोरियम सिविल लाईन धर्मशाला, पी0 एन0 बी0 ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा मे संपर्क कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक गरिमा के मोबाइल नंबर 9418883050 एवं आफिस नंबर 01892227122 पर संपर्क कर सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...